ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र शंका में पति ने पत्नी की दौली से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार..आधी रात वारदात के बाद खुद ही भाई को दी सूचना, पुलिस ने हत्या का हथियार जब्त कर भेजा जेल!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की लोहे के धारदार हथियार (दौली) से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटली निवासी जूलियस तिर्की (45) ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 मार्च की रात करीब 2:30 बजे उसका बड़ा भाई जेरोम तिर्की उसके घर पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53) की हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर जूलियस तिर्की अपने परिवार के साथ आरोपी के घर पहुंचा, जहां उसने देखा कि अलकिसलिया तिर्की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके गले में धारदार हथियार से गहरा घाव था और खून बह रहा था। पूछने पर आरोपी जेरोम तिर्की ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर में रखे लोहे के धारदार हथियार दौली से पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तपकरा थाना पुलिस ने आरोपी जेरोम तिर्की (56) निवासी ग्राम पुटली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथियार (दौली) भी जब्त कर लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...