BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

अब सिम्स में भर्ती मरीजों के परिजन देख पाएंगे TV…आकस्मिक निरीक्षण में CIMS पहुंचे कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को सिम्स अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों के परिजनों के मनोरंजन के लिए कीचन शेड में एक टीव्ही लगाने के निर्देश दिए। कीचन शेड के ही एक कोने में छोटी सी चाय-बिस्किट की दुकान भी लगाने को कहा ताकि उन्हें बार-बार बाहर जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने अस्पताल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन कर अधिकारियों को समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को सवेरे लगभग 1 घण्टे तक सिम्स अस्पताल की विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में एक जगह पर हो रहे जल जमाव की समस्या को दूर करने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। पंजीयन काउन्टर पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों का ईलाज कराने इन दिनों मरीज सिम्स पहूंच रहे हैं। स्वाईन फ्लू, मलेरिया एवं डायरिया के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने स्वाईन फ्लू बीमारी की जानकारी देने के लिए डेडिकेटेड कॉल सेन्टर स्थापित कर नम्बर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दिन में कम से कम तीन बार सभी टॉयलेट की साफ-सफाई किया जाये। पंजीयन कक्ष में ऊपर निर्मित नये वार्ड में एसी एवं एक्जॉस्ट की व्यवस्था दो दिन में करने के निर्देश दिए। फिलहाल यहां त्वचा, रजित एवं कुष्ठ रोग की ओपीडी संचालित की जा रही है। उन्होंने लिफ्ट, व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर की भी समीक्षा की। बताया गया कि मरीजों के आने-जाने के लिए अस्पताल में छह लिफ्ट स्थापित हैं, जिनमें 4 चालू हालत में हैं। अन्य दो बिगड़े लिफ्ट को दो सप्ताह में चालू करने को कहा है। उन्होंने लेबर वार्ड का भी निरीक्षण किया। जच्चा-बच्चा के सेहत एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!