ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, चार महीने पहले हुई थी युवक की शादी…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27) और उनके फूफा वीरेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक देवराज यादव हाल ही में अपने ससुराल गए हुए थे। वहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शुक्रवार शाम वह अपने फूफा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पचपेड़ी गांव के पास पहुंचे, पाटन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि देवराज यादव की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....