कुली के युवा संगठन द्वारा 501 दियों से आकर्षक मानचित्र आकार में सजाकर उत्साह से मनाया गया राज्योत्सव


सीपत:–(प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में राज्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। उसी तारम्य में सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली के युवा संगठन के द्वारा माताचौरा शीतला मंदिर में 501 दियों से छत्तीसगढ़ के मानचित्र के आकार में दीप प्रज्वलित कर राज्योत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में माता शीतला की आरती के पश्चात छत्तीसगढ़ माता की प्रतिमा में माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर राजकीय गीत गायन किया गया और 501 दियों को सुसज्जित छत्तीसगढ़ के नक्शे के आकार में आकर्षित सजाया गया। जिसे देखने ग्राम वासियों की भीड़ उमड़ी रही। साथ ही युवा संगठन द्वारा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया जैसे नारा लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच नंदनी साहू, संतोषी साहू, अर्जुन वस्त्रकार, करन साहू, केदारनाथ साहू, रामगोपाल, दशरथ, पवन साहू,सरदार गुड्डा, भानु, वेदव्यास सहित ग्राम के युवा संगठन के युवा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



