ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर करता रहा दरिंदगी, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (55) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जाता था और 7 से 11 जनवरी के बीच कई बार उसके साथ हैवानियत की। मामला तब सामने आया जब बच्ची ने नहाते समय दर्द की शिकायत की। पूछताछ में बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। गिरफ्तारी के बाद थाने में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बजरंग दल ने आरोपी को कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग की है। पुलिस ने हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....