BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अरपा नदी में मिली लाश, सर में चोट के निशान, हत्या या आत्महत्या तोरवा पुलिस कर रही मामले की जांच……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र के बूटापारा से गुजरने वाली अरपा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास आंकी गई है और यह पानी में औधे मुंह पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तोरवा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर उसकी जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। टीम ने मौके पर शव का परीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान की कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेज दिया है और आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...