Raftaar News Cg

पत्रकारों के साथ हुई मारपीट, उल्टा पत्रकार पर ही मामला दर्ज…. बिलासपुर पुलिस उड़ा रही पत्रकार सुरक्षा कानून की धज्जियां…..?? आर पार की लड़ाई लड़ेगा सद्भाव पत्रकार संघ सौंपेंगे ज्ञापन…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) बिलासपुर पुलिस द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अभिलाषा परिसर में हुई घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने एक असामाजिक तत्व के कहने पर उल्टा पत्रकार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इसे रतनपुर में हुई घटना की पुनरावृत्ति माना जा रहा है।

रतनपुर में पिछले दिनों हुई घटना से सबक नहीं लेते हुए पुलिस ने दोबारा लापरवाही बरतते हुए पीड़ित पक्ष के ऊपर ही मामला दर्ज कर लिया है। शहर से लगे सिरगिट्टी थाने की पुलिस ने इस बार यह कारनामा कर दिखाया है। इस घटना को लेकर पत्रकारों में बेहद आक्रोश नजर आ रहा है। शनिवार को सदभाव पत्रकार संघ ने इस मामले में बैठक आयोजित कर नगर विधायक सहित आईजी और एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

वही बैठक में उपस्थित प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू ने बताया कि असामाजिक तत्व द्वारा उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और धक्का-मुक्की करते हुए गलत नियत से उनका हाथ पकड़कर घसीटा है। इसके बावजूद पुलिस ने उस असामाजिक तत्व के बजाएं पत्रकार पर ही मामला दर्ज कर लिया है।

बहर हाल पत्रकारों ने सदभाव पत्रकार संघ के बैनर तले बैठक आयोजित कर सोमवार को 12:00 बजे आईजी एसपी और नगर विधायक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। ज्ञापन के द्वारा सिरगिट्टी पुलिस की इस मनमर्जी वाली कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जाएगा। सौंपे गए ज्ञापन में पुलिस प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए इन 3 दिनों में कार्यवाही नहीं होने पर सभी पत्रकार उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, अखिल वर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, सुधीर तिवारी, आमिर खान ,भूषण श्रीवास, अनीश गंधर्व, नीरज शुक्ला, संजीव सिंह, लक्ष्मीकांत सूर्यवंशी, राम गोपाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...