BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर में ट्रक की ठोकर से 9 गौवंश की मृत्यु, 163 वाहनों की जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त, पढ़िए खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे पर 15-16 जुलाई 2024 की रात को एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण 9 गोवंश की मौत हो गई थी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी की तलाश शुरू की। जिसमें पुलिस की टीम ने मुड़ीपार और मस्तूरी टोल से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी एकत्र की और 163 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 04 NZ 8977 की हेडलाइट्स की स्थिति पर संदेह हुआ। सुराग मिलने पर टीम ने रायपुर जाकर वाहन की जांच की और पाया कि उसकी लेफ्ट साइड की हेडलाइट डैमेज थी। पूछताछ में वाहन के मालिक बिंदेश्वर देश लहरे उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 भिलाई को संदिग्ध पाया गया। बिंदेश्वर लहरे को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जप्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना सिरगिट्टी प्रभारी विजय चौधरी और उनकी टीम के सदस्य प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, आरक्षक मनोज बघेल, सज्जू अली, केशव मार्को, पवन बंजारे और मनीष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!