BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाथ में धारदार चापड़ लेकर स्कूल पहुंचा युवक, शिक्षकों और बच्चों में मची दहशत..आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में धारदार चापड़ लेकर शिक्षकों और बच्चों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर बड़ी घटना टाल दी। आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा धारदार चापड़ जब्त किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 27 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवरतन दास मानिकपुरी (42) हाथ में धारदार तलवारनुमा चापड़ लहराते हुए शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में पहुंच गया है और वहां मौजूद शिक्षकों एवं बच्चों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बेलगहना चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्कूल परिसर में आरोपी को चापड़ लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार तलवारनुमा चापड़ बरामद किया गया, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया। जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...