BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

SEEPAT: थाने के पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, 3 पाव शराब को 40 पाव बना देने की बात कहते वसूले 15000, विडियो आया सामने, देखिए विडियो……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान सीपत थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। हरदाडीह निवासी सरस्वती सिदार ने आरोप लगाया है, कि सीपत थाने के आरक्षक प्रकाश जगत और दिनेश कर्ष ने उनके घर पर आकर अवैध शराब के खिलाफ जांच की।

सरस्वती के अनुसार उनके घर में 3 पाव शराब रखी हुई थी और वे पहले भी शराब के साथ पकड़ी जा चुकी थीं। जब पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने शराब की बिक्री को लेकर जांच शुरू की और 3 पाव प्लेन शराब की बरामदगी की। आरक्षक प्रकाश जगत ने सरस्वती से 30,000 रुपए की मांग की, यह कहते हुए कि इस राशि को देने पर बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया जाएगा। सरस्वती ने शुरुआत में 15,000 रुपए दिए, लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने और पैसे की मांग की, तो उन्होंने कहा कि वे गरीब हैं और इससे अधिक नहीं दे सकते। इसके बावजूद, आरक्षक ने 5,000 रुपए और देने का दबाव डाला। सरस्वती ने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान घर में केवल महिलाएं थीं और पुरुष घर पर नहीं थे। यह घटना लगभग दो महीने पुरानी है, जिसमें पुलिसकर्मियों की वसूली की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से दिख रही हैं।

सरस्वती सिदार के ही घर में रहने वाली एक और महिला सावित्री सिदार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने 30,000 रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर शराब की मात्रा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी। घर में केवल महिलाएं होने के बावजूद, पुलिसकर्मियों ने दबाव बनाए रखा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस विभाग के अधिकारी इस मामले की गंभीरता को समझते हुए क्या कार्रवाई करते हैं। यदि उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तो ऐसे पुलिसकर्मियों के हौसले और बढ़ सकते हैं, जो कानून की सुरक्षा की बजाय उसकी अवहेलना कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...