मस्तूरी प्रखंड के ग्राम गुड़ी में अखंड भारत संकल्प दिवस का हुआ आयोजन, लोगों ने लिया संकल्प….


सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में मस्तूरी प्रखंड के ग्राम गुड़ी स्थित सब्जी मार्केट में अखंड भारत संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू भाई, माताएं और बहनें उपस्थित रही। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख सीपत उपखंड सतीस चंद्र पाटनवार रहे, जिन्होंने अपने विचार साझा किए। इस दौरान ग्राम के प्रबुद्ध जनों ने भी अखंड भारत पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

विहिप जिला सह मंत्री रिंकू शर्मा ने सभी उपस्थित जनों को पुनः अखंड भारत बनाने का संकल्प कराया। कार्यक्रम के अंत में विहिप मस्तूरी प्रखंड अध्यक्ष रविकांत राजवाड़े ने सभी सनातनी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की समाप्ति भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुई। इस कार्यक्रम में लक्की गुप्ता, रामस्वरूप साहू, रघुनंदन श्रीवास, दीपक वैष्णव, खगेश पटेल, शैलेन्द्र साहू, नितिश साहू, रमेश साहू, शरद श्रीवास, पंकज पटेल, जित्तू यादव, साधु दास, शिवनारायण साहू, उमेश पाटनवार, सुनील विश्वकर्मा, छोटू साहू समेत अन्य बजरंगियों ने अहम भूमिका निभाई।

