BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला सीपत थाना क्षेत्र का….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा में 27 वर्षीय महिला मधु पत्रवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतका मानसिक रोगी थी।मधु का विवाह 6-7 वर्ष पूर्व ग्राम नरोतीकापा में हुआ था। दो माह पहले उसके पति ने यह बहाना बनाकर उसे मायके कुकदा में छोड़ दिया कि वह इधर-उधर भाग जाती हैं। इसके बाद से मधु की देखरेख उसके मायके वालों द्वारा की जा रही थी। सोमवार की रात को, मधु गांव के बाहर करवे तालाब की ओर जा रही थी, जिसे गांव के कुछ लोगों ने घर वापस लाया। मंगलवार की सुबह, परिजनों ने देखा कि मधु एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रही थी। सूचना मिलने पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...