Raftaar News Cg

BILASPUR: आधी रात हुए हमले में 1 की मौत वहीं 1 युवक घायल, सुलझी गुत्थी…. घटना में शामिल आरोपी पहुंचे पुलिस के कब्जे……

बिलासपूर:- (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार की रात सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट को फैलाने से मना करने पर 4-5 युवकों ने 2 युवकों पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें घायल युवकों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी। सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना में आज सुबह करीब 3 बजे सूचना मिली कि खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ बुधवार की रात्रि करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है, जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत,गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे, जहा पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया गया। इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट किया गया। मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा, बत्ता तथा अन्य वस्तु से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया गया, जिससे पंकज उपाध्याय एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई है एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध सरकंडा थाने में धारा-147, 148, 149, 307, 302 IPC के तहत अपराध दर्ज कर घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये हैं हत्या के आरोपी-

1. तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी 2. रुपेश सूत्रे 3. शिव सूत्रे 4. साहिल सूत्रे 5. गोपी सूर्यवंशी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...