BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
सीपत थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कौड़िया के सतनामी पारा निवासी पुरषोत्तम खांडेकर की 15 वर्षीय बेटी शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे घर पर अकेली थी। उसकी मां खेत गई थीं और पिता एनटीपीसी प्लांट काम पर गए थे। इसी दौरान युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सीपत पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
