BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में तीन दिन तक रेबीज़ ग्रसित सांड का आतंक, आखिरकार गौसेवकों ने किया काबू…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में पिछले तीन दिनों से एक रेबीज़ पीड़ित सांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला रखी थी। शनिचरी से चांटीडीह को जोड़ने वाले रपटा पुल के आसपास यह सांड लगातार राहगीरों पर हमला करता रहा, जिसके कारण आधा दर्जन लोग घायल हो गए। नगर निगम की लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद सांड तीन दिनों तक खुलेआम घूमता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सांड अचानक सड़क पर आकर सामने से गुजरने वाले लोगों पर झपट्टा मार देता था। कई बाइक और साइकिल सवार अपनी गाड़ियां छोड़कर जान बचाने के लिए भागते नज़र आए। शनिवार से सोमवार तक सांड अरपा नदी के पुल के नीचे छिपा रहा और मंगलवार सुबह फिर मुख्य सड़क पर निकल आया, जहां उसने दोबारा लोगों को निशाना बनाया। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही बिलासपुर गौ सेवा धाम के गौसेवक विपुल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ गोपाल कृष्ण, शुभम साहू, शत्रुघन यादव, पप्पू शर्मा और नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। काऊ कैचर और रस्सों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सांड को काबू किया गया। पकड़ने की पूरी प्रक्रिया के दौरान सांड कई बार झपट्टा मारता रहा, लेकिन टीम ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित नियंत्रण में लिया। सांड को पकड़े जाने के बाद नगर निगम के गौठान स्फीट भेजा गया, जहां पशु चिकित्सकों ने पुष्टि की कि वह रेबीज़ से संक्रमित था। डॉक्टरों ने बताया कि रेबीज़ एक खतरनाक वायरस है, जो काटने या लार के संपर्क से फैलता है, और लक्षण दिखने के बाद इसका इलाज संभव नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की खरोंच या काटने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगवाएं। इस घटना ने नगर निगम के आवारा मवेशियों को पकड़ने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निगम की लापरवाही के कारण कई लोग घायल हुए। एक व्यक्ति ने कहा, अगर निगम ने समय पर कार्रवाई की होती तो इतनी बड़ी समस्या खड़ी नहीं होती। फिलहाल सांड को पकड़ लिए जाने के बाद क्षेत्र में राहत है, लेकिन यह घटना नगर निगम और पशु स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चेतावनी है कि ऐसी स्थितियों में तत्काल कार्रवाई कितनी जरूरी है। यदि समय रहते कदम न उठाए जाएं, तो ये घटनाएं किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में सपनों की कॉलोनी बनी समस्याओं का अड्डा; मूलभूत सुविधाओं को लेकर आसमां सिटी फेस-4 के रहवा... देर रात थार वाहन में तोड़फोड़ करने वाले विधि से संघर्षरत बालक की पहचान; जांच के बाद पुलिस ने की वैधा... कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 20 सीसीटीवी फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की ... बिलासपुर; उर्वरकों की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्ती: 12.645 टन खाद की बिक्री पर लगाई रोक; बिना प... बिलासपुर; डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि: प्रतिमा पर किया माल्यार... बिलासपुर; सेंट जेवियर स्कूल दुष्कर्म मामला: दोषी शिक्षक को फांसी देने की मांग, सर्व सेन समाज ने दी प... बिलासपुर; सेंट्रल जेल में कैदी की हत्या से हड़कंप..आजीवन कारावास भुगत रहा बंदी सीमेंट स्लैब से किया ... बिलासपुर; जनदर्शन में गूंजीं शिक्षा, बिजली, आवास और पेंशन की समस्याएं: अधिकारियों को निराकरण के निर्... मस्तूरी; सात सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: विधायक दिलीप लहरिया ने एसडीएम को सौंपा ज्ञ... बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 85 बदमाश हिरासत में, 25 भेजे गए जेल; 4 के पास मिले अवैध हथियार, चाकूबा...