BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर सीपत मेन रोड में सड़क हादसा, 2 युवक की मौत.. महिला & युवक घायल, सिम्स में चल रहा उपचार, सीपत पुलिस कर रही जांच, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे की मौत हॉस्पिटल ले जाते समय हो गई। इस हादसे में महिला समेत एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के अमलीपारा में रहने वाले रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार सूर्यवंशी मोपका बिलासपुर काम करने गए थे, जो वापस अपने बाइक क्रमांक एमपी 04 वाइएम 4889 से घर जा रहे थे। वे मटियारी पंधी के बीच नयनतारा शर्मा कॉलेज के पास शाम लगभग 7 बजे पहुंचे ही थे तभी सीपत की ओर से आ रही ग्राम हरदूली निवासी दीपेश सूर्यवंशी की बाइक क्रमांक सीजी 10 बीपी 3044 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में दीपेश सूर्यवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी और अश्वनी कुमार सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी और अश्वनी कुमार सूर्यवंशी को प्राथमिक उपचार कर सिम्स के लिए निकले, लेकिन गंभीर चोट आने के कारण रामलाल सूर्यवंशी की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं घायल सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार का उपचार जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर... सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप,... सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर...