ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा पुलिस की नवागढ़ थाना पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ओम प्रकाश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे जब वह जांजगीर से अपने गांव अवरीद लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी उत्तर साहू ने उसे रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में पहने कंटीले चूड़े से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 50/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्तर साहू (38), निवासी कोड़ाभाट थाना पामगढ़, को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...