BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए 21 अवैध वेंडर, 15 हजार का लगा जुर्माना, बिना परमिट खाद्य सामग्री बेचने पर हुआ एक्शन….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर जोन के जंक्शन प्लेटफार्म पर 21 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए। इन पर 15 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। रेलवे प्रशासन का दावा है, कि अधिकृत वेंडर गाड़ियों और स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक स्टेशनों और गाड़ियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं रेलवे प्रशासन को अनाधिकृत वेंडिंग की शिकायत भी समय-समय पर मिलती रहती है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देश पर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 3 अगस्त को सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अनुपम दत्ता व सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) रवीन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में औचक निरीक्षण किया गया। इस खानपान जांच अभियान के दौरान 21 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए, जिन पर रेलवे ने जुर्माने की कार्रवाई की है। सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफार्म परमिट के प्लेटफार्म और गाड़ियों में खाद्य सामग्री नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी गई। मंडल रेल प्रशासन ने कहा कि अनाधिकृत वेंडिंग को पूर्णतः बंद करने के लिए वह प्रतिबद्ध है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!