BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा के रानी सिंह एनडीपीएस केस में नया मोड़, महिला आयोग की एंट्री..एएसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के चर्चित रानी सिंह एनडीपीएस मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। करीब चार माह से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद रानी सिंह के मामले में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने हस्तक्षेप करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई में रानी सिंह के परिजनों ने महिला आयोग के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है। रानी के भाई शिवराज ने आरोप लगाया कि उनके बहनोई, जो एक मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं, उसने कथित रूप से नशीली टैबलेट घर में रखवाकर पुलिस कार्रवाई कराई, जिसके बाद रानी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की शुरुआत से ही निष्पक्ष जांच नहीं हुई, जिसके कारण उनकी बहन पिछले चार महीनों से जेल में है। गौरतलब है कि यह मामला पहले से ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों द्वारा लगातार निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई जाती रही है। अब महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद मामले ने नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब सभी की नजर पुलिस जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....