Raftaar News Cg

गोवर्धन ग्राम पोड़ी में किया गया गोवर्धन महोत्सव का आयोजन

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन ग्राम पोंडी के गोवर्धन मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, गोवर्धन पूजा, बांस गीत और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन गोवर्धन ग्राम पोंडी में पहली बार हुआ। युवाओं में रक्तदान करने में काफी उत्सुकता देखने को मिला। सुबह 10 बजे से 7 बजे शाम तक रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 103 लोगों ने इस शिविर में रक्तदान किए और साथ ही सैकड़ो लोगों ने रक्त परीक्षण कराया। विश्वाधारम रक्तमित्र के संस्थापक चंद्रकांत साहू ने बताया कि विगत कई वर्षो से उनके द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। साथ ही रक्तदाताओं को बढ़ती दुर्घटनाओं से हेलमेट को उपयोग में लाकर अपने आप को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हेलमेट दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रीतम यादव, उत्तम यादव संतोष यादव, करन साहू, अर्जुन साहू, देवकुमार, अजय, कौशल, शिवरीनारायण, ओंकार, दामोदर एवं संजय सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!