BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र के समृद्धि विहार के पास अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
