BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

RATANPUR: महामाया मंदिर को केंद्रीय योजना के तहत विकसित कराने पर्यटन मंत्री से मिले तोखन, विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मिलेगा रोजगाR, बिलासपुर से दिल्ली तक चलेगी वंदे भारत, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात कर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर को केंद्र की कायाकल्प व प्रसाद योजना के तहत विकसित करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत को बताया कि हर साल 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। यह छत्तीसगढ़ के प्रमुख मंदिरों में से एक है। करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देवी दुर्गा, महालक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है। यह भारत के 51 शक्तिपीठों में एक है। देश के शक्तिपीठ सदा से ही श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व के रहे हैं। इन्हीं में से एक छत्तीसगढ़ का महामाया मंदिर है। रतनपुर एक छोटा शहर है, जहां कई मंदिर व तालाब हैं। यह बिलासपुर जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित है। महामाया को कोसलेश्वरी के रूप में भी जाना जाता है। यह पुराने दक्षिण कोसल क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी है। कहा जाता है, कि इस मंदिर का निर्माण राजा रत्न देव प्रथम ने 11वीं शताब्दी में कराया था।

विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मिलेगा रोजगार:-

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मंदिर की महत्ता व छत्तीसगढ़ राज्य के करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए इसे भारत सरकार की तीर्थयात्रा कायाकल्प व आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना में शामिल कर विकास किया जाना जनहित में आवश्यक है। इस योजना के तहत महामाया मंदिर का विकास होने से देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने पर्यटन मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देने की मांग की है।

बिलासपुर से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत:-

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की मांग पर बिलासपुर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली तक वन्दे भारत ट्रेन चलाने की मांग की थी। इसके बाद रेल बजट में इसका प्रावधान किया गया है। जानकारी के अनुसार शुरुआत में सिटिंग वंदे भारत के बाद स्लीपर वंदे भारत चलाने की योजना बनाई गई है। बिलासपुर से हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की शुरुआत होने से छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश