ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; परसाही में भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) गोस्वामी परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन परिवार की मातृशक्ति स्वर्गीय श्रीमती कुंती देवी गोस्वामी की प्रथम पुण्यतिथि को समर्पित है। समारोह में चित्रकूट के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री कृष्ण गोपाल शास्त्री ‘वेदव्यास’ जी ने अपनी मधुर वाणी से प्रथम दिवस भगवान के महात्म्य का अद्भुत वर्णन प्रस्तुत किया। कथा दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर शाम 7 बजे महाआरती के साथ संपन्न हुई। रात्रि में कीर्तन-भजन, जगराता तथा छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे ग्राम को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। इस पावन कथा यज्ञ में कैलाश अन्नू गोस्वामी एवं ओम स्वाती गोस्वामी मुख्य यजमान के रूप में विराजमान हैं। आयोजन की व्यवस्था एवं संचालन में गोस्वामी परिवार के शिवरतन गिरी गोस्वामी, रतन गिरी गोस्वामी, हीरा गिरी गोस्वामी, नीलमणि गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, नंदनी लक्ष्मण गोस्वामी, कल्पना राजेश्वर गोस्वामी, नूतन विजय पुरी गोस्वामी, मंजू रामेश्वर गोस्वामी, सरोज जगन्नाथ गोस्वामी, पार्वती गोस्वामी, संतोषी गोस्वामी, रिया गोस्वामी, विजय गोस्वामी, विनय गोस्वामी, सृजल गोस्वामी, प्रफुल्ल गोस्वामी, मोक्ष गोस्वामी, देवव्रत गोस्वामी, दृष्टि गोस्वामी, मोटू गोस्वामी, शनि गोस्वामी, हेमंत गोस्वामी, वीर गोस्वामी, परी गोस्वामी, जागृति गोस्वामी सहित पूरे गोस्वामी परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...