BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: 8 प्रकरणों में लंबे समय से फरार 9 आरोपियों का पता बताने वालों को 5-5 हजार ईनाम, SP ने की घोषणा, पढ़िए आरोपियों के नाम और पता बताकर पाइए 5 हजार का ईनाम……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दुष्कर्म, लूट, हत्या का प्रयास समेत 8 प्रकरणों में लंबे समय से फरार 9 आरोपियों पर एसपी ने ईनाम की घोषणा की है। पता बताने वालों को पांच-पांच हजार रुपए ईनाम दिया जाएगा।

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराध करने के बाद आरोपी लंबे समय से फरार हैं। पुलिस इनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे हैं। इन आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए एसपी ने ईनाम की घोषणा की है। एसपी, एडिशनल एसपी और पुलिस कंट्रोल रूम का लैंडलाइन और मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। आरोपी कहीं भी किसी को दिखाई देने पर वे सीधे एसपी रजनेश सिंह को 07752223330, मोबाइल नंबर 9479193001, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप को 07752222191, मोबाइल नंबर 9479193002 और पुलिस कंट्रोल रूम 07752228504, मोबाइल नंबर 9479193099 पर सूचना दे सकते हैं।

इन आरोपियों पर घोषित किया गया ईनाम:-

1. सरकंडा थाना क्षेत्र में लूट के जुर्म में फरार आरोपी आकाश नट, मंजय नट निवासी पत्थलगांव जशपुर।

2. तारबाहर थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के जुर्म में फरार अमोल लाखरा निवासी तिलक नगर इंदौर मध्यप्रदेश।

3. मस्तूरी थाना क्षेत्र के लूट व हत्या का प्रयास का जुर्म में फरार आरोपी रविशंकर सुमन निवासी ग्राम भदौरा।

4. सकरी थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अमित ठाकुर उर्फ नागेश्वर निवासी बरेला जरहागांव।

5. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धोखाधड़ी के केस में फरार आरोपी प्रकाश पटेल निवासी हुगली पश्चिम बंगाल।

6. सरकंडा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का फरार आरोपी सुरेश दलाई निवासी संजय नगर सुपेला भिलाई।

7. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के पॉक्सो का फरार आरोपी अमोल सोनकुंवर निवासी पंचशील नगर नागपुर।

8. कोनी थाना क्षेत्र में ठगी के केस में फरार आरोपी अरूण वर्मा निवासी टुंडी बिलाईगढ, हाल मुकाम सरकंडा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!