BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
BILASPUR: संत चिन्मयानंद बापू 25 से 31 तक साइंस कॉलेज मैदान में…पवित्र सावन माह में शिव महापुराण का करेगें वर्णन, शाम 4 से 7 बजे तक होगी कथा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साइंस कालेज मैदान सीपत रोड सरकंडा में शिव महापुराण कथा का आयोजन 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इसका समापन 31 जुलाई को होगा। यह कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक होगी। जिसमें कथा वाचक पूज्य संत चिन्मयानंद बापू अपने श्रीमुख से भगवान शिव की विविध लीलाओं से भक्तों को अमृतरस का पान कराएंगे। परम पूज्य बापू चिन्मयानंद इस वर्ष सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की पावन कथा शिव महापुराण का वर्णन करेंगे। आयोजन समिति के सदस्य तैयारी में जुट गए हैं। कथा का व्यापक प्रचार प्रसार हो रहा है। बारिश से बचने के लिए ग्राउंड में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
