BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: जिले के इन ग्रामों में राशन दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 दिवस के भीतर कर सकते हैं आवेदन, इन्हें मिलेगी पात्रता, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम सल्हैया, भाड़म, बरगन रयत (जूनापारा), मोछ, बिनौरी, साल्हेकापा, खरकेना, बूटेना, खजुरी एवं मरहीकापा में उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक सहकारी सोसायटियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य उपभोक्ता 15 दिवस के भीतर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियों को उचित मूल्य दुकान आबंटित की जाएगी। पंजीकृत उन सहकारी समितियों को उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाएगा, जो 31 मई 2004 या उससे पहले पंजीकृत हो तथा उनका पंजीयन जीवित हो। जीवित पंजीयन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सोसायटियों द्वारा दुकानों का संचालन स्व.सहायता समूह की महिलाएं स्वयं ही करेगी और किसी अभिकर्ता या निजी व्यक्ति के माध्यम से संचालित नहीं करेगी। उचित मूल्य की दुकानों को दुकान सह गोदाम के रूप में पर्याप्त स्थान रखना होगा। जहां आवश्यक मासिक आबंटन हेतु आवश्यक वस्तु का अग्रिम भण्डाकरण किया जा सके। दुकान के सामने महिला एवं पुरूष खरीददारों की अलग-अलग कतार बनाने के लिए पर्याप्त जगह रखना होगा। महिला स्व. सहायता समूह को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है। उचित मूल्य दुकान के लिए प्रतिभूति निक्षेप 5 हजार रूपये होगा। दुकान आबंटन स्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर में निहित होगा एवं किसी भी प्रकरण के विवाद की स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर का निर्णय अंतिम होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!