ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, बिना बताए निकले घर से सुबह एक ही फंदे से झूलते मिले शव…..

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के आलमेर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह एक ही पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे से झूलते हुए मिले। मृतकों की पहचान संतलाल (19) और कांति (19) के रूप में हुई है। संतलाल ने 7वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि कांति भोंगापाल में 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। दोनों सोमवार शाम घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह गांव वालों ने युवक के घर से थोड़ी दूरी पर पेड़ से दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव अस्पताल भेजा गया। गांव में इस घटना से मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...