BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

पंधी में जल जीवन मिशन के कार्य में ठेकेदार ने बरती लापरवाही, पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खुला छोड़ दिया गया गड्ढा, सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेेक्टर एस.एस. दुबे ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के ग्राम नवागांव (मोहदा) निवासी ओमकार जायसवाल ने आवेदन देकर बताया कि नवागांव (मोहदा) से पोड़ी मोहदा मुख्य मार्ग से अंदर 1 किलोमीटर की सड़क में बरसात के दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं, कामकाजी मजदूरों एवं राहगीरों को काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पक्की सड़क बनवाने की मांग की।

इस मामले को पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता देखेंगे। मस्तूरी निवासी गजानंद प्रसाद राठौर ने बताया कि आरटीई के तहत उनकी पुत्री अर्पिता राठौर का एडमिशन होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरी फीस वसूली गई। आवेदन डीईओ बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंधी की सरपंच कलिन्द्री वर्मा ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने पर ग्रामवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और पाइप लाईन बिछाने के नाम पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर खुला छोड़ दिए जाने की उन्होंने शिकायत की। मामले को पीएचई विभाग को सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमतरी की सरपंच शहन गेंदले ने ग्राम लिमतरी के आश्रित गांव फदहा में ट्रांसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों और किसानों को पावर पम्प बार-बार बंद होने से फसलों को पानी नहीं मिलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को बिजली विभाग को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। ग्राम एरमसाही के ग्रामीणों ने बाजार से डबरीपारा तक रोड बनाने की गुहार कलेक्टर से लगाई। इस मामले को सीईओ जिला पंचायत देखेंगे। खमतराई निवासी लक्ष्मण साहू ने मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि स्वीकृत कराने की गुहार लगाई। आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में सपनों की कॉलोनी बनी समस्याओं का अड्डा; मूलभूत सुविधाओं को लेकर आसमां सिटी फेस-4 के रहवा... देर रात थार वाहन में तोड़फोड़ करने वाले विधि से संघर्षरत बालक की पहचान; जांच के बाद पुलिस ने की वैधा... कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 20 सीसीटीवी फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की ... बिलासपुर; उर्वरकों की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्ती: 12.645 टन खाद की बिक्री पर लगाई रोक; बिना प... बिलासपुर; डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि: प्रतिमा पर किया माल्यार... बिलासपुर; सेंट जेवियर स्कूल दुष्कर्म मामला: दोषी शिक्षक को फांसी देने की मांग, सर्व सेन समाज ने दी प... बिलासपुर; सेंट्रल जेल में कैदी की हत्या से हड़कंप..आजीवन कारावास भुगत रहा बंदी सीमेंट स्लैब से किया ... बिलासपुर; जनदर्शन में गूंजीं शिक्षा, बिजली, आवास और पेंशन की समस्याएं: अधिकारियों को निराकरण के निर्... मस्तूरी; सात सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: विधायक दिलीप लहरिया ने एसडीएम को सौंपा ज्ञ... बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 85 बदमाश हिरासत में, 25 भेजे गए जेल; 4 के पास मिले अवैध हथियार, चाकूबा...