ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

9 साल की बच्ची से 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अब्दुल सज्जाद अंसारी के रूप में हुई है, जिसकी इलाके में चूड़ी की दुकान है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने घर ले जाता था और वहां उसके साथ गलत काम करता था। यह सिलसिला लगातार पांच दिनों तक चला। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने नहाते समय अपने शरीर में दर्द की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। बजरंग दल सहित कई संगठनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...