BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR: SDM पीयूष तिवारी ने किया डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा, आधा दर्जन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम पीयूष तिवारी के नेतृत्व में बिलासपुर अनुविभाग के तहसील क्षेत्र अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई करते हुए, डीएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ.सौरभ शर्मा के साथ किसान पारा चांटीडीह स्थित शिव कुमार धुरी क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।

क्लीनिक संचालक शिव कुमार धुरी द्वारा एलोपैथी दवाईयां, इंजेक्शन रखने और ईलाज करने संबंधी कोई भी सुसंगत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण क्लीनिक को सील किया गया। सेंदरी में पलाश कुमार राय के क्लिनिक में जांच की गई। चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित वैध अनुमति के दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई। ग्राम सेमरताल में प्रसंजीत मलिक एवं ग्राम सेमरा में दरसराम साहू व पुष्पा साहू के क्लीनिक में जांच की गई। चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई। ग्राम देवरीखुर्द में बंगाली क्लीनिक का अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई। सरकंडा इमलीभाटा में अवैध क्लिनिक सील किया गया।

वहीं बिलासपुर एसडीएम द्वारा डायरिया प्रभावित ग्राम नेवसा व मदनपुर का निरीक्षण किया गया। गांव में पाइपलाइन को दुरुस्त कर नया पाइपलाइन बिछाने व सतत सर्वे कर डायरिया के रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम के साथ तहसीलदार अतुल वैष्णव, मुकेश देवांगन, शशिभूषण सोनी, शशांक शेखर शुक्ला एवं नायब तहसीलदार राहुल साहू , नेहा विश्वकर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की अलग अलग टीम लेकर कार्रवाई पूर्ण किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...