ChhattisgarhRaftaar News Cg

NH-30 पर भीषण हादसा: ट्रक-माज़दा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत…3 गंभीर घायल!

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। फरसगांव क्षेत्र के पास ट्रक और माज़दा वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। माज़दा वाहन में सवार पांच से अधिक मजदूर बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायलों व मृतकों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!