BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत के दामोदर ज्वैलरी शॉप में चोरी वाले दिन मिली बाइक निकली चोरी की..2 आरोपी हुए गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर हुआ खुलासा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत के ज्वैलरी में चोरी वाले दिन पुलिस ने एक बाइक एनटीपीसी के मटेरियल गेट के सामने चखना दुकान से बरामद किया था, जिसकी जांच के दौरान बाइक चोरी का होना पाया गया। पुलिस ने 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं।

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीने पहले सीपत के साईं वाटिका कॉलोनी में घर के सामने से बाइक चोरी हुई थी। जिस प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की पतासाजी की जा रही थी। पतासजी के दौरान सीपत के ज्वैलरी शॉप में चोरी के बाद क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा था। जिसमें चोरी वाले दिन 2 संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखे। सीपत पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्धों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने बाइक चोरी करना स्वीकार किया और बताया की पुलिस की चेकिंग गतिविधि बढ़ी हुई, देखकर वे एनटीपीसी के मटेरियल गेट के सामने बाइक छोड़कर भाग निकले। सीपत पुलिस ने बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

ये हैं, आरोपी:-

1. अर्जुन यादव, पिता राजाराम यादव, उम्र 32 साल, निवासी माताचौरा, नवाडीह चौक सीपत।

2. चंद्रप्रकाश यादव, पिता रामचंद्र यादव, उम्र 30 साल, निवासी नवाडीह सीपत।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक प्रकाश जगत, एसीसीयू के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहप, आरक्षक बोधू, तदबीर व वीरेंद्र।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...