Raftaar News Cg

बिलासपुर जिले में राशनकार्डधारियों को अप्रेल माह में मिलेगा दो माह का एकमुश्त चावल….? जिलाधीश ने जारी किए आदेश….! 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल एवं मई के चावल का वितरण अप्रैल महीनें में एकमुश्त दिया जाएगा। बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा यह आदेश जारी कर किया गया है। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्रियों नमक, शक्कर, केरोसिन, चना का वितरण माहवार पात्रतानुसार किया जाएगा। कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के कस्टम मिलिंग के पश्चात् चांवल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है, कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस अंतर्गत सभी प्रचलित राशनकार्ड धारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 हेतु पात्रता अनुसार चावल का वितरण अप्रैल महीने में ही किया जाएगा। जिले के प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन कर एकमुश्त चावल का वितरण हितग्राहियों को किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में खाद्य अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...