BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: खाद-बीज की कालाबाजारी व अवैध भण्डारण करने वालों की अब खैर नहीं कलेक्टर ने दिए निर्देश, किसानों को सहूलियत पहुंचाने प्रतिदिन खुलेगा सोसायटी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार को जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर खाद-बीज उपलब्धता और खेती-किसानी की विस्तार से समीक्षा की। मांग के अनुरूप किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन सोसायटी खुला रखने व कृषि विभाग के मैदानी अमले को निरंतर अपने क्षेत्र का दौरा कर किसानों से संपर्क रखते हुए खाद-बीज के भण्डार और उठाव पर निगरानी रखने की बात कही। वहीं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को समिति से खाद बीज उठाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

खाद-बीज की कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण की शिकायत पर लगातार छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उप संचालक पीडी हथेश्वर ने बताया कि जिले में खरीफ फसल की बुआई 80 प्रतिशत हो चुकी हैं और जिले के 114 सहकारी समितियों में लगभग 18 हजार 786 क्विंटल बीज का भण्डारण हो चुका है और किसानों को 18 हजार 283 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। जिले में खरीफ वर्ष 2024 के तहत 30 हजार 888 मीट्रिक टन खाद का भण्डारण किया गया है, इनमें से 28 हजार 381 मीट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। बैठक में बताया गया कि सोसायटी हर रोज खुल रहीं है। कलेक्टर ने गांवों में आरईओ के जरिए फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का ईकेवाइसी, आधार और लैंड सीडिंग का काम जल्द कराने कहा। बैठक में उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर, खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया, डीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!