ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 111 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, चाकू-कैंची और 20 किलो वजनी कड़े जब्त…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों, बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने झांकी के दौरान 111 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा चाकू और कैंची जब्त की, साथ ही भीड़ में पहने लगभग 20 किलो वजनी कड़े भी उतारकर ज़ब्त किए गए। वहीं, मौदहापारा थाना क्षेत्र में चोरी करते एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से पूरे कार्यक्रम में शांति बनी रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। पकड़े गए 10 से अधिक नाबालिगों को परिजनों की मौजूदगी में कड़ी समझाइश देकर सुपुर्द किया गया। आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को आगामी त्योहारों को देखते हुए बड़ी सफलता माना जा रहा है। रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ...