ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर जिले में अवैध धान पर कार्रवाई; 600 बोरी जब्त, कीमत साढ़े 7 लाख..8 स्थानों पर छापेमारी, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को जिले के 8 स्थानों पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें लगभग 600 बोरी (239 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इसकी बाजार कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में राजस्व, फूड और मंडी विभाग की टीम शामिल थी। जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार जयरामनगर (मस्तूरी) में धर्मेंद्र सूर्यवंशी से 60 बोरी, गोविंद अग्रवाल से 55 बोरी, सीपत में इंद्र वर्मा से 60 बोरी, विकास अग्रवाल के गोदाम से 63 बोरी, तखतपुर/निगारबंद में नवीन अग्रवाल से 50 बोरी, सिलतरा में रामू साहू से 75 बोरी, सुखदेव साहू से 50 बोरी, समडील में सुनील यादव से 187 बोरी धान बरामद की गई है. मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...