Raftaar News Cg

गुड़ी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर आयोजन कर किए विभिन्न बीमारियों की जाँच

सीपत :— गुरुवार को दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल गुड़ी में वंश हॉस्पिटल सीपत के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 विद्यार्थियों एवं आसपास के 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत स्कूल के प्राचार्या संगीता मिश्रा के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल गुड़ी के निर्देशक आकाश दीप ओझा ने कहा कि यदि हम स्वच्छ और स्वस्थ रहेंगे तो हमारा पढ़ाई से लेकर सभी कार्यों में मन लगेगा और हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। लक्ष्य को प्राप्त कर हम अपने परिवार, गांव तथा जिले का नाम रोशन करें। इसके लिए हमें हमारी दिनचर्या में कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेगी और रहन-सहन के तरीके बदलने होंगे। इस दौरान वंश हॉस्पिटल सीपत के वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. के नीलम, डॉ. संजय पटेल, डॉ. प्रशांत कुमार व मैनेजर तिरिथ सरवंश ने बीपी सुगर सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का परीक्षण किया और बीमारियों से बचने उसके रोकथाम के उपाय बताये और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने पालक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अनंत, हिमांशु चंद्राकर स्कूल स्टाफ के शिक्षक कृष्णा, जितेंद्र एवं शिक्षिका चंद्रकांता जायसवाल, रीना मानिकपुरी, संध्या, वर्षा, किरण, जया सहित गामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...