ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कार में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..2 लाख नगद और वाहन जब्त!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50.94 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त की गई है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 32.67 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में कार सवार दो युवक गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (धमतरी) और हिमांशु दामले (मोहला-मानपुर) के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 के तहत धारा 20(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!