BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

BILASPUR: जिले में पेंशन योजना संबंधी समस्या निवारण शिविर 31 तक, भौतिक सत्यापन, आधार सीडिंग, त्रुटि सुधार, रिजेक्शन सुधार, नगद भुगतान वाले हितग्राहियों के खाते खुलवाने का चल रहा कार्य…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निवारण हेतु शिविर का आयोजन 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक किया जा रहा है। शिविर में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद सहारा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन, आधार सीडिंग, त्रुटि सुधार, रिजेक्शन सुधार, नगद भुगतान वाले हितग्राहियों का खाता खुलवाना, बैंक में आईएफएससी कोड, नान डीबीटी वाले हितग्राहियों का डीबीटी में शामिल करना एवं पात्र आवेदकों से आवेदन प्राप्त करने से संबंधित कार्य किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राही अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाईल नंबर, नाम सुधारने हेतु सही जानकारी एवं पात्र नवीन आवेदनकर्ता का बीपीएल सर्वे सूची 2002 एवं 2011 में नाम होना आवश्यक है। शिविर में हितग्राही सवेरे 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते है।

विकासखण्ड कोटा में यह शिविर 9 जुलाई को केन्दा, 12 जुलाई को बेहरामुड़ा, 16 जुलाई चपोरा, 18 जुलाई बानाबेल, 22 जुलाई करगीखुर्द, 24 जुलाई धूमा, 26 जुलाई कलारतराई, 29 जुलाई पहंदा एवं 31 जुलाई को आमागोहन में लगाया जाएगा।

बिल्हा ब्लॉक में 8 जुलाई भिल्मी, 10 जुलाई सलखा, 11 जुलाई पौंसरा, 15 जुलाई कोरमी, 17 जुलाई चकरभाठा, 19 जुलाई कुंआ, 22 जुलाई सेवांर, 24 जुलाई पौसंरी, 26 जुलाई देवकिरारी, 29 जुलाई दुर्गडीह, 31 जुलाई मोहतरा में शिविर लगाये जाएंगे।

विकासखण्ड तखतपुर में 6 जुलाई को गनियारी एवं देवरीखुर्द, 9 जुलाई को गिरधौना, 11 जुलाई को सफरीभाठा एवं सिलसरा, 13 जुलाई को परसाकापा एवं बेलपान, 16 जुलाई को जरौंधा, 20 जुलाई बीजा, भकुर्रा एवं नवापारा, 23 जुलाई घुटकू एवं भरनी और 27 जुलाई को सैदा, कुरेली में शिविर लगाए जाएंगे।

मस्तुरी ब्लॉक में 8 जुलाई को जयरामनगर, 9 जुलाई बकरखुदा, 12 जुलाई पचपेड़ी, 15 जुलाई ओखर, 16 जुलाई चिल्हाटी, 19 जुलाई जोंधरा, 22 जुलाई दर्रीघाट, 23 जुलाई जलसो, 24 जुलाई पंधी, 26 जुलाई गतौरा, 29 जुलाई नरगोड़ा एवं 30 जुलाई को मस्तुरी में शिविर लगाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!