ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सुकमा में नक्सली वारदात! उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए उपसरपंच की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेनपल्ली गांव की है, जहां सोमवार देर शाम 4 से 5 नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचकर उपसरपंच को घर से बाहर ले गए और रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक मुचाकी रामा तारलागुड़ा पंचायत के आश्रित गांव बेनपल्ली के निर्विरोध उपसरपंच थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बीते कुछ समय से नक्सलियों द्वारा धमकियां मिल रही थीं। सोमवार की शाम जब वह अपने घर में थे, तभी नक्सली ग्रामीणों के भेष में वहां पहुंचे। पहले उपसरपंच को घर से बाहर बुलाया, फिर कुछ दूरी ले जाकर रस्सी से गला घोंट दिया। हत्या के बाद नक्सली शव को उपसरपंच के घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस नक्सली घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण इलाकों में पदस्थ जनप्रतिनिधि अब कितने सुरक्षित हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...