BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

BILASPUR: रकम दुगुना करने का झांसा देकर दर्जनों लोगों से करोड़ो की ठगी, 3 आरोपियों के खिलाफ शिकायत आवेदन लेकर SP OFFICE पहुंचे दर्जनों प्रार्थी, रकम वापस दिलाकर कड़ी कार्यवाही की मांग…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंची, महिला ने न्याय की गुहार लगाई हैं और अपने साथ हुए 30 लाख की धोखाधड़ी मामले में आरोपियों पर कार्यवाहीं कर पैसा वापस दिलाने की मांग की हैं।

25 जून 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यलय बिलासपुर पहुंची, महिला ने बताया कि वो मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी मेन रोड में रहती हैं। नाम निर्मला रात्रे पति गोविंद राम रात्रे उम्र 34 वर्ष हैं। जिसने बताया कि ग्राम धुर्वाकारी निवासी राधिका भारद्वाज, नागेंद्र भारद्वाज व देवेंद्र भारद्वाज ने उनसे संपर्क किया और मार्केटिंग में पैसा लगाकर दुगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। प्रार्थिया निर्मला रात्रे उनके झांसे में आ गई और ऑनलाइन एवं नगद के माध्यम से धीरे-धीरे करके 30 लाख रुपए आरोपियों को दे डाली। प्रार्थी निर्मला से 30 लाख की मोटी रकम पाने के कुछ दिन बाद आरोपियों के द्वारा मुनाफा हुआ, करके प्रार्थिया को 5 लाख 14 हजार वापस दिया गया। जिसके बाद मुनाफा देना बंद कर दिया गया। जब प्रार्थिया दुबारा मुनाफा नहीं आने को लेकर सवाल की, तो आरोपियों के द्वारा गोलमोल जवाब दिया जाने लगा।

जिसके बाद प्रार्थीया को फ्रॉड में फंसने की जानकारी लगी, तो उसने गांव के अन्य लोगों से संपर्क किया और इस घटना की जानकारी दी। तब प्रार्थीया निर्मला को पता चला कि आरोपियों के द्वारा गांव के ही सुनीता भारद्वाज, सुलोचनी महिलांगे, उर्मिला भारद्वाज, दीपा देवी भारद्वाज, राजेश कुमार, लक्ष्मीन बाई सहित और कई लोगों से इस तरह का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई हैं। इस धोखाधड़ी के चंगुल में फंसी प्रार्थीया के द्वारा आरोपियों को पैसे लौटाने और नहीं देने पर पचपेड़ी थाने में शिकायत करने की बात कहीं गई। तब आरोपियों के द्वारा पचपेड़ी थाने में उनकी अच्छी पकड़ होने के कारण उन पर कार्यवाही नई होने की बात कहीं गई। जिस पर धोखाधड़ी के चंगुल में फंसी प्रार्थीया निर्मला रात्रे अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यलय बिलासपुर पहुंचीं, जहां आवेदन देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर पैसा वापस दिलाने की मांग की।

दूसरी प्रार्थिया रमिता ने भी की शिकायत:-

पुलिस अधीक्षक कार्यलय बिलासपुर पहुंची, प्रार्थिया निर्मला रात्रे के साथ उनके ही गांव में निवास करने वाली दूसरी प्रार्थिया रमिता भारद्वाज पति सूरज प्रकाश भारद्वाज उम्र 30 वर्ष भी 25 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंची। जहां उसने बताया कि उसके साथ भी पैसा दुगुना करने के नाम पर इन्हीं आरोपियों के द्वारा 3 लाख रुपए लिया गया और उनको मुनाफा देने के वक्त गुमराह किया गया। वहीं आरोपियों के नाम पर प्रार्थिया द्वारा पचपेड़ी थाने में इसकी शिकायत करने की बात कहने पर उन्हें अच्छी पकड़ होने का कथन कहां गया। परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंची, प्रार्थिया रमिता भारद्वाज ने आरोपीयों पर कड़ी कार्यवाहीं कर पैसा वापस दिलाने की मांग की।

इन्हीं आरोपीयों की शिकायत लेकर शुक्रवार को 11 प्रार्थी पहुंचे कार्यालय पुलिस अधीक्षक……

मिली जानकारी के अनुसार धुर्वाकारी के राधिका भारद्वाज, नागेंद्र भारद्वाज व देवेंद्र भारद्वाज के खिलाफ रकम दुगुना करने के नाम पर पैसे लेकर रकम वापस नहीं करने की शिकायत लेकर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी में निवास करने वाले 11 प्रार्थी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यलय बिलासपुर पहुंचे। जिनमें महेश्वरी महिलांगे, चंचली पटेल, सतवांतिन मधुकर, अजीत कुमार लहरे, सावित्री महिलंगे, रंजना डहरिया, काजल सोनी, राजेश कुमार, लक्ष्मीन बाई भारद्वाज, सुनीता भारद्वाज, सुलोचनी महिलांगे पहुंची। जिन्होंने बताया कि उनके साथ भी गांव के ही राधिका भारद्वाज, नागेंद्र भारद्वाज व देवेंद्र भारद्वाज के द्वारा धोखाधड़ी किया गया हैं। किसी से लगभग 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 लाख लिया गया हैं। प्रार्थियों के द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!