घर की बाड़ी में उगा रहा था गांजा, पुलिस ने दी दबिश, भेजा जेल…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई की है। चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुड़ा में रहने वाला 40 वर्षीय धनुषधारी यादव अपनी मिर्ची की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगा रहा था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी की बाड़ी से गांजे की पत्तियां, डंठल और तीन नग गांजे के पौधे का ठूंठ जब्त किया। जप्त गांजे का वजन 2 किलो 40 ग्राम है, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि नशे के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
