BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: 34 स्कूलों के प्राचार्यों ने व्यय पत्रक नहीं किया प्रस्तुत, जिला शिक्षा अधिकारी ने भेजा कारण बताओं नोटिस, अब देना होगा स्पष्टीकरण, जानिए 34 स्कूल्स……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) शासन द्वारा प्राचार्यो को विभिन्न मदों से राशि जारी की जाती है। उसका उपयोग उनके द्वारा स्कूल संचालन के लिए किया जाता है। साथ ही व्यय की गई राशि का हिसाब जिला शिक्षा अधिकारी को देना होता है। इसके बाद जिले के सभी स्कूलों में खर्च की गई राशि की जानकारी डीपीआई को भेजी जाती है। जिले के 34 हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यों ने मई माह का व्यय पत्रक जमा नहीं किया। जिसके कारण जिले से डीपीआई को आधी-अधूरी जानकारी भेजनी पड़ी। इसको गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने खर्च का हिसाब नहीं देने वाले प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा उक्त प्राचार्यो को कई बार रिमांडर भी जारी किया गया। इसके बाद भी उनके द्वारा खर्च का हिसाब देने में रूचि नहीं ली गई। इसको शासकीय आदेश का अवहेलना मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें सभी प्राचार्यो को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

व्यय पत्रक प्रस्तुत नहीं करने पर इन स्कूलों के प्राचार्यों को भेजा गया नोटिस:-

शासकीय हाईस्कूल व उच्चतर माध्यमिक शाला तेंदुया, छतौना, कोड़ापुरी, कन्या सकरी, बीजा, खरगहना, जूनापारा, करगीकला, धनरास, मनपहरी, गोबरीपाट, अमने, लिम्हा, खरकेना, मिट्ठूनवागांव, खमतराई, जरहाभाठा, पासीद, गतौरा, हरदीकला, बांका, बालक पचपेड़ी, धनगवां, दर्रीघाट, महमंद, परसदा (ति), कन्या चकरभाठा, चिंगराजपारा, शंकरनगर, सुलौनी, भरारी (मस्तूरी), बानाबेल, मानिकचौरी के प्राचार्यो को जिला शिक्षा अधिकारी तिलक राम साहू द्वारा माह मई का व्यय पत्रक प्रस्तुत नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...