ChhattisgarhRaftaar News Cg

नहर में गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मुलमुला थाना क्षेत्र के  ग्राम नवागांव में नहर में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान रामचरण साहू (75 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामचरण साहू शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने साले के यहां आयोजित तिजनहावन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में नहर के किनारे चलते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे नहर में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची मुलमुला थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...