BILASPUR: इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवक ने नाबालिग लड़की को पत्नी बनाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग लड़की से दोस्ती किया। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस बीच युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की के परिजन ने अपराध दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी 20 जून को दोपहर 12.45 बजे घर से बिना बताए कही चली गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने अपहृत बालिका का पता तलाश कर अज्ञात आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी अपने घर दीनदयाल कालोनी मंगला मे रखा हुआ है। मुखबीर सूचना के निशानदेही पर अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी उम्र 19 वर्ष के घर दीनदलयाल कॉलोनी सेे बरामद किया गया। जहां से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय आदेश पर आरोपी को केन्द्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया हैं।
