BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

दिनदहाड़े कत्ल से दहला बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को लाठी-डंडों और मुक्कों से बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहन पांडे के रूप में हुई है, जो करगी खुर्द कोरी पारा का निवासी था और इन दिनों गनियारी भादम में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका आरोपी राजा राम साहू (21) और उसके साथियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मोहन पांडे को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शरद कौशिक, निवासी गनियारी, भी हमले में घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी राजा राम साहू को हिरासत में ले लिया। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...