BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोरी के मोबाइल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें एक खरीदार भी शामिल है। प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने 8 अप्रैल 2026 को थाना तारबाहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 10:30 बजे वह रामापोर्ट के पीछे सामान देने गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल (CG 10 BK 2098) सड़क किनारे खड़ी की थी, जिसमें लगे मोबाइल स्टैंड से उसका Vivo Y21A मोबाइल अज्ञात चोर ने पार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम सिकंदर अली (25 वर्ष) बताया। पूछताछ में आरोपी ने न केवल इस चोरी की वारदात स्वीकार की, बल्कि 4 अन्य मोबाइल चोरी करने की भी बात कबूली। उसने बताया कि ये मोबाइल उसने कन्हैया ठाकुर (19 वर्ष) को बेचे थे। सिकंदर अली से 1 मोबाइल (Vivo Y21A), कन्हैया ठाकुर से 4 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही की सराहना की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उप निरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...