BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बढ़ी थी चोरी की वारदात, संदेह के आधार पर पुलिस ने की पूछताछ, तीन जगह चोरी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुसिल ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने दो सूने मकान व मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की हैं। उसके कब्जे से सोने का लॉकेट व घरेलू सामान समेत नगदी 3400 रुपए जब्त कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदात हो रही थी। चोर मंदिर की दानपेटी तक को नहीं छोड़ रहे थे। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया था। संदेह के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा के सूर्यवंशी मोहल्ले निवासी विश्वजीत उर्फ भानु पाटकर पिता स्व. मोहित पाटकर उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पहले वह गोलमोल जबाव दे रहा था। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि चोरी की 3 वारदात को अंजाम दिया हुं। तिफरा स्थित घर से नगद 20 हजार, सोने का लॉकेट व घरेलू सामान समेत 40 हजार का माल वहीं आश्रय परिसर में मकान से 10 हजार नगद व घड़ी और शिव मंदिर तिफरा की दानपेटी से 40 हजार नगद की चोरी। युवक के पास से मात्र 3400 नगद व सोने का लॉकेट और घरेलू सामान जब्त किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...