BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; डॉक्टर दंपती के 19 वर्षीय बेटे ने की खुदकुशी, कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डॉक्टर दंपती के 19 वर्षीय बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वे छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ हैं। रविवार शाम दोनों छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, जबकि उनका बेटा आयुष्मान तिवारी (19 वर्ष) घर पर अकेला था। रात करीब साढ़े दस बजे जब माता-पिता घर लौटे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा खोलने पर बेटे का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले पांच वर्षों से मानसिक तनाव में था और उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो...