BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR: अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रहने खाने की व्यवस्था के साथ कराया जायेगा निःशुल्क कोचिंग, 1 जुलाई तक भर सकते हैं, फार्म……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आदिम जाति एवं जनजाति वर्ग के इस साल के ड्रॉप आउट बच्चों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में इसके लिए 1 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में ड्राप लेकर प्री० इंजीनियरिंग एवं प्री० मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के कोचिंग की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कक्षा 12वी उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने पात्रता, शर्तों के बारे में बताया कि छग राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के स्थाई जाति प्रमाण-पत्र धारक ऐसे विद्यार्थी, जिन्होने गणित एवं जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किया हो तथा जिनके पालक/अभिभावक की समस्त स्त्रोंतो से कुल वार्षिक आय रू 2.50 लाख से अधिक न हो। इस प्रशिक्षण हेतु योजना नियम अनुसार अपना आवेदन-पत्र संबंधित जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में दिनांक 1 जुलाई को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ रहना खाना भी मुफ्त में होगा। योजना से संबंधित विस्तृत विवरण तथा आवेदन-पत्र के प्रारूप की जानकारी विभाग की बेव साईट (www.tribal.cg.gov.in) से प्राप्त एवं डाउनलोड की जा सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...